फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेढ़ किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की दुर्गागंज व कोईरौना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया। दुर्गागंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शेरपुर गोपलहां के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक किलो 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम गमलेश सरोज निवासी कुढ़वा दुर्गागंज बताया। इसी तरह कोईरौना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रैयापुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 350 ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें