फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चोरी की बोलेरो में छिपाकर प्रयागराज ले जा रहे थे 40.54 किलोग्राम गांजा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा तस्करी के लिए तस्करों ने बोलेरो की छत में बाकायदा बॉक्स बना रखा था। इसी गुप्त बॉक्स में 20 बंडलों में 40.545 किलो गांजा छिपाकर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। जिगना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान बोलेरो को पकड़ कर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा व सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार ने बताया कि प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर गोसीपुर नहर पुलिया के पास बुधवार की रात वाहनों की जांच के दौरान मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रही बोलेरो संदिग्ध लगी। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो छत में बनाए गए बॉक्स का पता चला। बॉक्स खोलने पर उसमें 20 बंडलों में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत शेरपुर निवासी अंजनी लाल श्रीवास्तव और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया निवासी रविंद्र पांडेय के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से प्रयागराज के मांडा ले जाया जा रहा था। प्रयागराज में एक व्यक्ति को वाहन सहित गांजा सौंपना था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी बरामद किए हैं। जिगना थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में अन्य लोगों के नाम भी पता चला है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें