लालानगर। पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे शमसुल अंसारी, अख्तर अंसारी निवासी चैनपुर-भभुआ बिहार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि गत दिनों राजमार्ग पर पशु तस्करी के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने बताय कि लेकिन गिरफ्तारी न होने से बच रहा था। बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद प्रधान की टीम ने लालानगर के पास से गिरफ्तार कर लिया।