छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए। कई ड्रम में रखा मिथाइल एल्कोहल, रैपर, ढक्कर को पुलिस कब्जे में लेकर थाने लाई।
पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
औराई के कई इलाकों में अवैध शराब बनाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस पिलखनी गांव के एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 220 लीटर के छह बड़े ड्रम और 60 लीटर के 13 ड्रम में रखा गया मिथाइल एक्लोहल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मिथाइल एल्कोहल अवैध शराब बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
ढाई हजार लीटर केमिकल से शराब माफिया करीब दस हजार लीटर शराब तैयार करते। पुलिस ने ड्रम में भरे ढाई हजार मिथाईल एल्कोहल, भारी मात्रा में लू लाट स्टेनरी नंदगंज गाजीपुर के रैपर और शीशी आदि को थाने लेकर आई। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशटर धीरज तिवारी के अलावा लवकुश तिवारी, विपिन तिवारी, कार्टून तिवारी निवासी झौंवा के खिलाफ धारा 419, 420, 408, 471, 208 के तहत मुकदमा दर्ज किया। क्राइम ब्रांच टीम के विनोद राय, एसओ सीताराम यादव, रणजीत सिंह सहित कई लोग रहे। बताया जाता है कि मकान झौंवा गांव निवासी विजय तिवारी का है। वह परिवार के साथ बाहर रहते हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि ढाई हजार लीटर केमिकल बरामद होना पुलिस की बड़ी सफलता है। शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। औराई पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नी उपर तक होती है कि शुरूआती छापेमारी के बाद अफसर सुस्त हो जाते हैं।