ज्ञानपुर। ज्ञानपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से 45 लाख रुपये जालसाजी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एएसपी राजेश भारती ने बताया कि एक जून को शिकायत मिली थी कि सदर कोतवाली अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा में एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने 45 लाख रुपये निकाल लिए थे । सक्रिय हुई संयुक्त टीम ने दो जुलाई को चार जालसाजों को गिरफ्तार कर नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया था।
पूछताछ के बाद फरार हुए अंतरराज्यीय जालसाजों का नाम सामने आने पर जालसाज अरुण कुमार राघव निवासी मकान नंबर-3835 प्रथम तल हाउसिंग बोर्ड कालोनी नीयर बीटा डेयरी थाना सेक्टर-8 फरीदाबाद और जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू निवासी 29ए हुकुम विहार चंद्र कालोनी निठौली एक्टेंशन थाना निहाल बिहार नईदिल्ली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जालसाजी की घटना में शामिल थे।