फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की पाइप क्षतिग्रस्त, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई ब्लाक के जहांगीराबाद निवासी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को प्रार्थनापत्र देकर नलकूप की पाइप लाइन बदलवाने की मांग की। इस दौरान आरोप लगाया कि जलनिगम ने नलकूप संख्या 479 को एक दशक पूर्व लगाकर किसानों के खेतों तक पाइप लाइन बिछाया है। रखरखाव के अभाव में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजतन जब किसान सिंचाई करने के लिए पानी खोला है तो आधा पानी बीच में ही बह जाने से सिंचाई अधूरी रह जाती है। 2020 से अब तक आईजीआरएस पोर्टल पर बार-बार शिकायत की गई लेकिन पाइप लाइन नहीं बदल सकी। जलनिगम विभाग में तैनात अधिकारी-कर्मचारी बजट न होने का रट लगाकर किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का निरीक्षण कराकर बदलवाने की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी तो किसान विरोध-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें