फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो महीने में चौथी बार नलकूप का केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दानुपट्टी में जल जीवन मिशन के तहत लगे सोलर नलकूल का केबल चोर काट ले गए। चार दिन पहले केबल चोरी होने से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे करीब पांच हजार की आबादी परेशान है। गांव के लोगों के अनुसार दो महीने में नलकूप के केबल चोरी की चौथी घटना है। इससे बार-बार पानी की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

चौरी खास ग्रामसभा में ब्रह्माश्रम आहोपुर मार्ग के किनारे जल जीवन मिशन के तहत सोलर नलकूप लगाया गया है। नलकूप का केबल चोर बार-बार काट ले जा रहे है, जिससे करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। दो महीने में नलकूप के केबल चोरी की यह चौथी घटना है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
गांव के अरविंद, संतोष, सिकंदर ने बताया कि चोरों के कारण पानी मिलना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान साबिया महबूब ने कहा कि केबल लगते ही चोर फिर से काट ले जाते हैं, जिससे नलकूप बंद हो जाता है। उन्होंने बताया कि डायल 112 की टीम आई थी और जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें