फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन माह से नलकूप बंद, सिंचाई में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लॉक के बरदहां गांव में राजकीय नलकूप तकनीकी खामियों के कारण तीन महीने से खराब है। इससे किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने नलकूप विभाग को प्रार्थना पत्र देकर जल्द बनवाने की मांग किया। कहा कि ग्रामसभा में करीब 200 बीघे खेत की सिंचाई का एक मात्र साधन नलकूप है। करीब तीन माह से नलकूप खराब है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो सका। गेहूं की सिंचाई के लिए ग्रामीणों को निजी पंपिगसेट का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। कहा कि अगर जल्द नलकूप को ठीक नही कराया गया तो ग्रामीण डीएम कार्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें