फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपो मार्ट से सभी को साधने की कोशिश

विज्ञापन
भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही में एक्सपो मार्ट सहित करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं, किसानों और व्यापारियों सभी को साधने की कोशिश की। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कहा कि किसान, युवा और व्यापारी सबके लिए कुछ न कुछ सरकार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग कोई नया नहीं है। हमारे पूर्वजों ने हर जिले में कुछ न कुछ धरोहर दी है। इसको हमारी सरकार ने पहचाना और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। भदोही में कालीन, मिर्जापुर में पीतल, मेरठ में खेल सामग्री, फिरोजाबाद में कांच के कारोबार को बढ़ाया जा रहा है। हाथ के हुनरमंद हस्तशिल्पियों को प्रणाम करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने उत्पाद को बेचने के लिए कहीं और नहीं जाना होगा। अब बाजार ही उनके घर आएगा और उनकी मेहनत का पैसा भी मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एक जिला एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, प्रधानमंत्री स्वरोजार सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से युवाओं, किसानों और व्यापारियों पर विशेष तौर पर बोले। सूबे में 11 एयरपोर्ट बन रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पूर्ण होने से पूूर्वांचल और पश्चिम यूपी की दूरी घट जाएगी। बताया कि अब तक पौने चार लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। सरकार के चार साल पूर्ण होते-होते चार लाख युवाओं को रोजगार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें