फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संतुलन बिगड़ने से मूंगफली लदा ट्रक खेत में पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के सोनखरी गांव के पास जोगिनका-सोनखरी मार्ग सोमवार की सुबह मूंगफली लदा ट्रक खेत में पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। ट्रक से पलटने से खेत की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सराय जगदीश गांव निवासी अफजल (41) छतरपुर महोबा से मूंगफली लादकर हावड़ा जा रहा था। रविवार की रात घर रुकने के बाद सोमवार को सुबह नो इंट्री के चक्कर में जोगिनका-सोनखरी मार्ग से होकर गोपीगंज नगर की ओर आ रहा था। सोनखरी के पास सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रक खेत में पलट गया। घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। उसे गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बाद में क्रेन के सहारे ट्रक को खेत से बाहर निकाला गया। इससे खेत की फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें