ज्ञानपुर। कांग्रेसजनों ने सोमवार को औराई ब्लाक के बारीगांव, हमीदपट्टी, भैदपुर गांव में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के समर्थन में रैली निकाली।लोगों से राहुल गांधी की यात्रा में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया।
रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नमन भी किया। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन व एआईसीसी लोक सभा कोऑर्डिनेटर वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा आगामी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में उनका स्वागत अभूतपूर्व होगा। देश का किसान, नौजवान, छात्र, छोटे व्यापारी भदोही जनपद के बहुत सारे संगठनों को भी इस भारत जोड़ों न्याय यात्रा के मुहीम से जुड़कर देश को मजबूत करने का कार्य करेंगे। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित दीनानाथ दूबे, जिला महासचिव अवधेश पाठक, राजेश्वर दुबे, राजाराम दुबे, नाजिम अली, अकबर अंसारी, अवधेश बिंद, पिंटू पांडेय, नितिन सिंह, राजाराम दूबे, रामसजीवन गौतम सहित अन्य रहे।