फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दूसरी कार डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के भीटी सीमा पर शनिवार शाम को हाइवे के दक्षिणी लेन पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। उसी दौरान एक अन्य कार डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में आशुतोष पाल निवासी ज्ञानपुर, शिवकुमार जायसवाल जगन्नाथ कॉलोनी शिवपुर वाराणसी, हरिशंकर पटेल शिवपुर वाराणसी, सत्येंद्र कुमार सदानंद नगर कानपुर, अंजली सिंह कानपुर शामिल हैं। सभी को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद लेन पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि सभी घायल सुरक्षित हैं। जाम को आधे घंटे में सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें