फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सांड़ के हमले में बाइक सवार मां-बेटे की मौत, परिवार खत्म

विज्ञापन
मृतक प्रियांशु सिंह । फाइल फोटो
विज्ञापन
गोपीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमवां में शुक्रवार की शाम सांड़ के हमले से मां विनीता सिंह (57) और बेटे प्रियांशु सिंह (24) की मौत हो गई। प्रियांशु के पिता जनार्दन उर्फ मुन्ना सिंह की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। घर पर सिर्फ मां-बेटे ही थे। सांड़ के हमले में दोनों की माैत के बाद परिवार में कोई नहीं बचा है। पर्वतपुर निवासी प्रियांशु सिंह शुक्रवार शाम को अपनी मां के साथ बाइक से अमवां स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। दुकान से कुछ दूर पहले अंडरपास के पास बैठे सांड़ों के झुंड में से एक सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। सांड़ ने प्रियांशु को सींग मारकर उछाल दिया, जिससे सींग प्रियांशु के पेट में घुस गई। बाइक पर बैठी विनीता सिंह भी जमीन पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार पर लोग दाैड़ कर पहुंचे और सांड़ को लाठी पटक कर भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पिता की मौत के बाद प्रियांशु का ज्यादा समय कपसेठी नेवादा गांव में नाना सुरेंद्र प्रताप सिंह के यहां बीता था। प्रियांशु ने 12वीं पास की थी। पति की मौत के बाद विनीता सिंह ने घर पर किराने की दुकान खोली थी, जिसे प्रियांशु चलाता था। दुकान का कुछ सामान खत्म हो गया था, उसे ही लेने के दोनों अमवां जा रहे थे। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक प्रियांशु सिंह । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें