फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: मुंबई में ट्रक चालक की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 13 Apr 2023 02:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

गोलखरा निवासी प्रमोद पाल (26) तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। आजीविका की तलाश में  मुंबई गए थे। जहां बीते तीन सालों से ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को उनका ट्रक का संतुलन खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में कोईरौना थाना क्षेत्र के गोलखरा निवासी एक व्यक्ति की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद गुरुवार को उनका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वह बीते तीन सालों से मुंबई में रहकर ट्रक चलाते थे। जिससे इनके परिवार का खर्चा चलता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोलखरा निवासी प्रमोद पाल (26) तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। आजीविका की तलाश में  मुंबई गए थे। जहां बीते तीन सालों से ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
यह भी पढ़ें- Varanasi: गेस्ट हाउस संचालक को कार ने पलक झपकते ही रौंदा, गाड़ी के नीचे से खींचकर निकाला, CCTV फुटेज वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उनका ट्रक का संतुलन खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। मौत के बाद गुरुवार को उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रमोद की पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैँ। वहीं तीन छोटे-छोटे बच्चों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि उनके सिर से उनका पिता साया उठा चुका है। उनकी मासूम आंखे देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स के आंखों से आंसू गिरने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें