फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस दुर्घटना-1

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही और मोढ़ के मध्य नएपुर गांव में बुधवार सुबह एक ट्रक ने स्कूली बस में टक्कर मार दी। इससे पांच छात्रों के साथ ही चालक और खलासी घायल हो गए। भदोही शहर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की बस सुरियावां क्षेत्र से बच्चों को लेकर आ रही थी। दुर्घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने घायलों को महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वुडवर्ड पब्लिक स्कूल सुबह आठ बजे का है। प्रतिदिन उनकी एक बस सुरियावां जाती है जहां से बच्चों को स्कूल लाती हैं और फिर छुट्टी होने पर पहुंचाती है। बुधवार को सुबह 7.40 बजे चालक हरिशंकर सिंह जब बस से बच्चों को भदोही ला रहा था तो नएपुर पहुंचने पर सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा बच्चे चीखने पुकारने लगे। इस बीच डायल-100 पुलिस, भदोही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक राम सिंह वर्मा राजकीय अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने उपचार में कोई कोताही न बरते जाने की बात कही। अस्पताल के सीएमएस डा.जयनरेश ने बताया कि चार बच्चों आयुश गुप्ता (कक्षा 8), अमन (कक्षा 7 ), प्रतीक्षा वर्मा (कक्षा 11), प्रज्ञा दूबे (कक्षा 9) तथा खलासी मुकेश पाठक को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया जबकि चालक हरिशंकर और ईशांत उपाध्याय पुत्र संदीप उपाध्याय को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक पुनीत मेहरा ने एमबीएस अस्पताल में बताया कि स्कूल बस अपनी लेन से आ रही थी ट्रक ने लेन तोड़कर बस में टक्कर मारी है। संभावना जताई की ट्रक चालक को झपकी आई होगी। प्रभारी कोतवाल आलमगीर खां ने बताया कि ट्रक व क्षतिग्रस्त बस को घटना कोतवाली लाया गया है। बताया कि स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें