फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी मुसीबत, हर कोई लाचार

विज्ञापन
बारिश से टूटी तीन माह पूर्व बनी रामपुर गंगा घाट मार्ग। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार की रात और शनिवार को पूरे दिन रूक-रूककर बारिश होती रही। इससे ग्रामीण इलाकों की सड़कें डूब गईं जबकि कई स्थानों पर चकरोड काटकर पानी की निकासी की जा रही है। सरकारी स्कूल से लेकर बिजली के उपकेंद्रों में पानी भर गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 10 दिन पूर्व जिले में पहुंचा मानसून जमकर बरस रहा है। 13 जून से शुरू मानसूनी बारिश गुजरे तीन दिनों से आफत बन गई है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होने से खेत-खलिहान, गली-मोहल्ले सभी पानी में डूब गए हैं। निलचे इलाकों की सड़कों के ऊपर पानी बहने लगा है। डीघ के दरवांसी, नवधन, कुरमैचा, ऊंज, ज्ञानपुर के भुड़की, भिदिउरा, जोरईं, लखनो सहित करीब-करीब हर गांव में खेतों के किनारे की सड़कों के ऊपर से पानी बहने लगा है। सुरियावां नगर में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानपुर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज मार्ग, सुरियावां के पुरानी बाजार, बाईपास चौराहा, गोपीगंज के सदर मोहाल, खरहट्टी मोहाल, सुभाषनगर बाजार, चौरी बाजार के कई मोहल्लों में जलजमाव से नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई है। डीघ के कुरमैचा गांव में बिजली का खंभा और पेड़ जबकि कस्तूरीपुर में शीशम का पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग पर सुबह नौ से 10 बजे तक जाम लगा रहा। ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को कई हिस्सों में काटकर हटाया गया तब आवागमन सामान्य हो सका। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर एवं पुराने घरों के गिरने की आशंका भी बढ़ गइ है। सुरियावां और वहिदानगर उपकेंद्र में बारिश का पानी भरने से काम करने वाले कर्मचारी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें