फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुख्यालय मार्ग पर टोल प्रबंधन के बैरिकेडिंग लगाने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के लालानगर टोल प्लाजा पर मुख्यालय जाने वाली सड़क के सामने लोहे की बैरिकेडिंग लगाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे जनपदवासियों समेत कोईलरा, अमवा, माधोपुर, सारीपुर, गोपपुर गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर व्यापारियों ने भी रोष जताया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि बैरिकेडिंग बंद कर दिए जाने से स्थानीय लोगों को भी समस्याएं होती है। ऐसे में दोनों टोल प्लाजा के बीच में गेस्ट हाउस, बैंक, बिजली उपकेंद्र, सरकारी अस्पताल भी मौजूद है। जहां मरीजों का भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि टोल प्रबंधक की मनमानी के कारण अवैध बैरिकेडिंग कर 24 घंटे टोल कर्मी की नियुक्ति की गई है। दूसरी तरफ मवैया गांव निवासी कृष्ण भूषण सिंह ने आरोप लगाया कि बैरिकेडिंग के पास टोल कर्मियों ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया, बल्कि अवैध तरीके से पैसे की भी डिमांड की। इसकी वीडियो के साथ टोल प्रबंधक से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने कहा कि टोल कर्मियों के दुर्व्यवहार व बैरिकेडिंग हटाए जाने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो टोल के पास प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें