फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मूंसीलाटपुर स्थित अग्निशमन कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें अग्निकांड से बचाव में शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आज के ही दिन चार दशक पहले मुंबई के बंदरगाह पर आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के 66 जवान शहीद हो गए थे। अपने प्राणों की बाजी लगाकर आग बुझाने की हिम्मत दिखाने वाले उन्हीं शहीद जवानों की याद में हर वर्ष 14 अप्रैल को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसके बाद एएसपी ने आग से बचाव के लिए जागरूकता रैली को रवाना किया। अग्निशमन विभाग की ओर से 15 अप्रैल को श्यामा पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर में निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता, 16 अप्रैल को नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में प्रशिक्षण, 17 अप्रैल को एकमा में व्यापारियों और दुकानदारों संग बैठक, 18 अप्रैल को ओबीटी गोपीगंज में प्रशिक्षण, 19 को जिला कारागार में कार्यक्रम और 20 अप्रैल को दुर्गागंज थाना में ग्राम प्रधानों को आग से बचाव की जानकारी को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें