ज्ञानपुर। मूंसीलाटपुर स्थित अग्निशमन कार्यालय पर शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें अग्निकांड से बचाव में शहीद 66 जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आज के ही दिन चार दशक पहले मुंबई के बंदरगाह पर आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के 66 जवान शहीद हो गए थे। अपने प्राणों की बाजी लगाकर आग बुझाने की हिम्मत दिखाने वाले उन्हीं शहीद जवानों की याद में हर वर्ष 14 अप्रैल को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसके बाद एएसपी ने जागरूकता रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से बचाव के लिए सभी को सतर्क होने की जरूरत है। अग्निशमन विभाग की ओर से एक सप्ताह तक चलने वाले जागरूकता गोष्ठी को भी सफल बनाने का निर्देश दिया।