फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को अभियान के तहत कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सांसद रमेश चंद्र बिंद, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीएम आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह समेत कई विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ज्ञानपुर के लक्ष्मणपट्टी गांव में एक एकड़ सरकारी भूमि पर रविवार को विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। कमिश्नर ने कहा कि जो भी पेड़ पौधे लगाएं उनकी सुरक्षा और लालन पालन अपने पुत्रों की तरह करेें। पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है। उससे अधिक सुरक्षा करना हम सबका दायित्व है। शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि पौधे लगाना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक नैतिक दायित्व हैं। गांव कस्बों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं जाएं । कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहने से जीव- जंतु, पशु पक्षी, और मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित रहेगा और पर्यावरण बचा रहेगा। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि वृक्ष के बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में अधिक से अधिक लोग सक्रिय रहकर पौधारोपण कराएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, बीएसए अमित सिंह आदि रहे। ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर में बीडीओ अश्वनी पांडेय ने पौधरोपण किया। डीघ के तिलंगा गांव में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर द्वारिका नाथ दुबे, विष्णु मिश्रा, अभिषेक दुबे, शिवकुमार दुबे, प्रकाश तिवारी आदि रहे। सोनपुर कटरा में लालू यादव रजमला में ग्राम प्रधान शिववंता यादव ने भी पौधरोपण किया। ज्ञानपुर के जखांव में ग्राम प्रधान बबिता सरोज पूर्व प्रमुख डा. राजेश सिंह के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस मौके मिठाई लाल सिंह,राजमणि सिंह, नारायण सिंह, सिद्धू पाठक, दशरथ पासी, बसंतु बिंद, फूलचंद मौर्य आदि लोग रहे। अभोली संवाददाता के अनुसार अभोली ब्लॉक के शहीद स्मारक शहीद झूरी सिंह पार्क में कृषि उपनिदेशक अरविंद सिंह ने पौधरोपण किया। कहा कि जीवन में वृक्ष का महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी अनिल पांडेय, संतोष कुमार, अजीत कुमार सुजीत कुमार, अमरदीप आदि रहे । मोढ़ संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के ताल सुपैला गांव में ग्राम प्रधान सुनील यादव के नेतृत्व में पूरे ग्राम सभा में मनरेगा के तहत पौधरोपण किया गया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार सुरियावां के ग्राम पंचायत अभिया पुर मनोहर में ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कृषि बन महोत्सव के तहत मुख्य विकास अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें