अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को गोपीगंज में ज्ञानपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का स्वागत जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बाजीराव खाड़े ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रियंका गांधी को महत्व दे रहा है। बूथ, ब्लाक, न्याय पंचायत और जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूती से 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिल सकती है। गरीब परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, किसानों को हक, बेरोजगारों को रोजगार, कानून का राज कायम कर जंगलराज से मुक्ति, महंगाई से राहत तभी मिलेगी, जब पार्टी हर स्तर पर मजबूत बनेगी। कार्यकर्ता गुटबाजी को तरजीह न देकर आने वाले भविष्य की चिंता करे। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की। इस मौके पर राजेश दुबे, मुशीर इकबाल, विजय गौतम, सुमित सिंह सोनू, राकेश मौर्या, रमेश बिंद, सूफियान अहमद, सूरेश मिश्रा, करमचंद बिंद, जिला दुबे, संतोष धोबी, राजेंद्र दुबे, वसीम अंसारी, मनोज गौतम, जगदीश पासी आदि रहे।