भदोही कोतवाली के पनईपुर देवनाथपुर निवासी एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह खेत जोताई के लिए ट्रैक्टर वाले को बुलाने गए थे। लौटकर खेत जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
भदोही कोतवाली के पनईपुर देवनाथपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा (45) पुत्र स्व. संतलाल विश्वकर्मा किसान हैं। शनिवार को खेत की जोताई के लिए ट्रैक्टर वाले को बुलाने गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर वाले के साथ ही उस पर बैठकर वह खेत की तरफ जा रहे थे। पहुंचने से कुछ दूर पहले ही अचानक एक लिपटस के पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। डाली उनके नाक के पास गंभीर चोट करते हुए अंदर घुस गई।
आनन-फानन में तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक बेटी तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे की शादी हो गई है। अन्य बच्चे अभी पढ़ाई करते हुए हैं।