फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : नाक तोड़कर चेहरे में घुस गई पेड़ की टहनी, किसान की मौत; खून से लथपथ शरीर देख बिलख पड़े परिजन

Sat, 16 Nov 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली पनईपुर देवनाथपुर निवासी एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई। वह खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर वाले को लेने गया था। लौटकर खेत जाते समय वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


भदोही कोतवाली के पनईपुर देवनाथपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा (45) पुत्र स्व. संतलाल किसान हैं। शनिवार को खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर वाले को लेने गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर वाले के साथ ही उस पर बैठकर वे खेत जा रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच, खेत पहुंचने से कुछ दूर पहले ही अचानक लिपटस के एक पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। डाली उनके नाक के पास गंभीर चोट करते हुए अंदर घुस गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया गया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को चार बच्चे हैं। जिसमें तीन बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़े बेटे की शादी हो गई है। वहीं अन्य बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें