फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य मेला में 2440 का उपचार, एएनएम का वेतन रोका

विज्ञापन
नई बाजार पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मी से बातचीत करते सीएमओ डॉ. एसके चक।स्रोत ​स्व
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2440 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया। मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने नई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां एएनम हेमलता पाल द्वारा काम लापरवाही पर एक सप्ताह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। चिकित्सकों ने मरीजों को सेहत को लेकर सजग रहने की नसीहत चिकित्सक ने दी। मेले में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, पेट दर्द के मरीज की संख्या अधिक रही। लालानगर, कटरा, सेमराध, कसियापुर, हरिहरपुर, करियाव, महजूदा आदि पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कसियापुर पीएचसी के डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के अधिक मरीज पहुंचे। जांच पड़ताल कर दवा दी गई। सभी केन्द्रों 2440 का उपचार हुआ। सीएमओ डॉ. एसके चक ने नई बाजार पीएचसी के निरीक्षण में एएनएम हेमलता पाल द्वारा प्रसव कार्य में लापरवाही पर सात दिन का वेतन रोक दिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें