मथुरापुर बाईपास के पास सड़क पर बना गड्ढा। संवाद
सीतामढ़ी। विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी की 33 केवीए पारेषण लाइन में आई खराबी के कारण लगभग सीतामढ़ी उपकेंद्र की 17 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। बृहस्पतिवार रात 11 बजे कटी बिजली शुक्रवार को शाम चार बजे बहाल हो सकी। सीतामढ़ी उपकेंद्र की 33 केवीए पारेषण लाइन वहिदानगर उपकेंद्र से होकर आती है। इसके मध्य में भीटी रेलवे लाइन पड़ती है। जहां अंडरग्राउंड केबल डाली गई है। रेलवे लाइन के दोनों ओर केवल बॉक्स लगाया गया है। बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे केबल बॉक्स जल गया, जिसके कारण सीतामढ़ी उपकेंद्र की 33 केवीए की मेन बिजली सप्लाई ठप हो गई।
उपकेंद्र की मेन आपूर्ति ठप होने से सीतामढ़ी उपकेंद्र के सीतामढ़ी, नारेपार, खरगापुर, सीतामढ़ी मंदिर, कोइरौना थाना, सीतामढ़ी और कटरा पुलिस चौकी, कटरा बाजार,अरई, खेमापुर, कुड़ी कला, इटहरा, बहपूरा, शेरपुर, मवैयाथान सिंह, सहित लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई।
जेई मुकेश साहनी ने कहा कि केबिल बाक्स जलने से आपूर्ति बहाल कर दी गई है।