फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख किसानों के खाते में 40 करोड़ रुपये ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे जिले के दो लाख किसानों के खाते में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त दो-दो हजार रुपये भेज दी गई। लगभग दो लाख किसानों के खाते में करीब 40 करोड़ की रकम ट्रांसफर की गई। वहीं मोबाइल पर किसान निधि का पैसे का मेसेज आने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने कहना है कि इस धनराशि से वह धान की रोपाई के लिए नर्सरी डालने का काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल कोरोना काल में कर्ज के बोझ से दबे हुए किसानों को राहत देने के लिए दिसंबर 2018 में केंद्रीय बजट में किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक देने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद यह धनराशि किसानों को तीन किस्तों में दी जानी थी। बता दें कि इस क्रम में पहली किस्त दिसंबर 2018 से शुरू करने का निर्देश दिया गया था। कृषि गणना के अनुसार 1.87 लाख किसान पंजीकृत थे लेकिन इस समय वरासत आदि होने के कारण इसकी संख्या बढ़कर 2.01 लाख पर पहुंच गई है। गाइड लाइन के अनुसार आठवीं किस्त 25 अप्रैल को ही भेजी जानी थी हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अब केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को किसानों के खाते में आठवीं किस्त की धनराशि किसानों के खाते में भेजी गई है।
इस संबंध में किसान जगदीश कुमार, संतोष ने कहा कि कोरोना के कारण इस समय पैसे का संकट है। पीएम किसान से मिली रकम से वह नर्सरी डाल सकेंगे। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 2.01 लाख किसानों के खाते में आठवीं किस्त के दो-दो हजार भेजे गए। जिससे जिले भर के किसानों के खाते में 40 करोड़ की रकम जाएगी। माह के अंत तक सभी के खाते में यह पैसा पहुंच जाएगा। बताया कि जिन किसानों का किन्हीं कारणों से निधि नहीं आ रही थी उनके भी खाते में तीन से चार किस्त एक साथ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें