गोपीगंज। मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से खड़हट्टी मोहाल में संचालित वृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को नर्स-डे पर प्रशिक्षु नर्सों ने स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए वृद्धजनों में फल का वितरण किया। प्रतिमा नर्सिंग कॉलेज भदोही के प्रधानाचार्य ज्योति द्विवेदी ने बताया कि कॉलेज में एनम, जीएनएम की छात्राएं काफी संख्या में प्रशिक्षण ले रही हैं, जो आने वाले समय में निपुण होकर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी प्रमुख जिम्मेदारी निभाएंगी। स्वास्थ्य सेवा के साथ जनसेवा का भाव रहने पर प्रशिक्षार्थी अपने लक्ष्य की ओर से बढ़ पाएंगे। प्रशिक्षुओं ने ब्लड प्रेशर, शुगर समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित वृद्धजनों का परीक्षण कर दवाएं दी। इस मौके पर अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदोष पंडा, राजन, परमेश, संजू गुप्ता, दिनेश पाल आदि रहे।