फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकराया ट्रेलर, चालक घायल

विज्ञापन
गोपीगंज ओवरब्रिज पर खड़े ट्रेलर से भिड़ा दूसरा ट्रेलर उसके बाद लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीगंज ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह बीच सड़क पर खड़े ट्रेलर के कारण मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर में गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहा एक ट्रेलर पीछे से टकरा गा।
विज्ञापन

दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया। इससे ओवरब्रिज पर लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घायल चालक की पहचान विक्रम सिंह (28) निवासी मोगा (पंजाब) के रूप में हुई। है। चालक ने बताया कि ओवरब्रिज पर दोनों ओर से लगातार वाहन गुजर रहे थे।
इसी दौरान बीच सड़क पर खड़े ट्रेलर से ट्रेलर टकरा गया। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्रेन से ट्रेलर को हटाया गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि ट्रेलर को बीच सड़क पर खड़ा कर उसका चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें