UP Accident News: करंट से दो युवकों के झुलसने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की इलाज शुरू कर दी गई थी। युवक का परिवार गरीब तबके का है। कमाऊ बेटे की माैत से परिजन बिलख रहे थे।
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में रविवार की सुबह टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन की चपेट में आने से ओझा 18 निवासी कलूटपुर की मौत हो गई। वहीं, टीनू (22) गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
कलूटपुर निवासी ओझा रविवार की सुबह नारानपुर गांव में एक शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए गया। वह टीनू के साथ मिलकर टेंट का गेट लग रहा था कि ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में दोनों आ गए। इससे दोनो गंभीर रूप से झुलस गए।
टेंट संचालक और ग्रामीण दोनों को बाबूसराय बाजार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने ओझा बिंद को मृत घोषित कर दिया। टेंट संचालक के भाई टीनू पुत्र छेदी पटेल उपचार चल रहा है। मृतक ओझा तीन भाइयों में छोटा था। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने से दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर परिवार चलाता था। चौकी इंचार्ज बाबूसराय राकेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।