फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपापुल पर आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। धार्मिक एवं पौराणिक स्थली सीतामढ़ी के गंगा तट पर बने सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपा पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन में लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के सहायक अभियंता केपी कुशवाहा ने बताया कि गंगा के जल स्तर में बढ़ाव और एक पीपा में छेद होने के कारण पीपा पुल को यातायात के लिए नियत समय से एक सप्ताह पूर्व बंद कर दिया गया है। पीपा पुल के दोनों घाटों पर विभाग ने विधिवत सूचना बोर्ड लगा कर पीपा पुल तोड़े जाने की सूचना लिखवाई गई है। ज्ञात हो कि सीतामढ़ी- मिश्रपुर पीपा पुल से दो धार्मिक स्थल श्री सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी और मां विंध्वासिनी धाम जुड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें