फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से आवागमन बाधित

विज्ञापन
भदोही के कुशियरां में बारिश और ओले से खराब हुई फसल - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। दो दिन से आंधी पानी और ओला गिरने से हुए तबाही का दौर जारी है। बीती रात फिर से आए आंधी से फसलों को न केवल भारी नुकसान पहुंचा बल्कि ठंड फिर से लौट आई। रात में बारिश से शहर की सड़कें और गलियां चलने फिरने लायक नहीं रह गईं। कई मोहल्लों में जलनिकासी के अभाव में पानी लग गया। शुक्रवार को दिन भर जब ऐसा लग रहा था कि बारिश नहीं होगी सायं 5 बजे फिर से शुरू हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। पिछले दिनों की बारिश से भदोही की सड़कों को खतरनाक बना दिया है। रेवड़ापरसपुर रेलवे क्रॉसिंग मार्ग, इंदिरा मिल चौराहे पर रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस लेन को जो गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी शुक्रवार को खतरनाक रूप ले चुकी थी। भारी वाहन किसी तरह निकल रहे थे लेकिन समस्या दुपहिया वाहन चालकों को थी। लोगों का कहना है कि मार्ग एक वर्ष से गड्ढा युक्त है। इस पर भारी वाहनों से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। कल से इस पर पार पाना मुश्किल हो गया है। भदोही शहर की चौरी रोड, मेनरोड पर जहां फिसलन हो गया वहीं स्टेशन रोड पर कई जगह जगह पर पानी लग जाने से लोग परेशान हुए। उधर काशीपुर, घमहापुर, छेड़ीबीर आदि मोहल्लों में जगह जगह पानी ठहर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शुक्रवार की शाम बारिश ने ठंड का अहसास कराया। लोग शाम से पहले ही घरों में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें