जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञानप देकर बाहर निकलते व्यापारी। स्रोत संगठन
- फोटो : प्रशिक्षण के दौरान जैविक खाद बनाने की विधि बताते अधिकारी।
ज्ञानपुर। लोक निर्माण विभाग के नोटिस को लेकर व्यापारी मुखर हो गए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले 60 से 70 की संख्या में व्यापारी मुख्यालय पर पहुंच गए। विरोध-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रभावित होने वाले व्यापारियों के लिए जमीन दिलाने की मांग की गई। भदोही-ज्ञानपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। ज्ञानपुर नगर में सालों से बनी दुकानें इससे प्रभावित हो रही हैं। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से शीतल पाल तिराहे से लेकर ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग तिराहे तक 122 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया। कई साल से कारोबार करने वाले दुकानदार अचानक नोटिस मिलते ही परेशान हो गए। मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी मुख्यालय पहुंच गए। डीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों के लिए व्यवस्था की मांग की गई। चेयरमैन ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय परिसर और दीवानी कचहरी के सामने काफी जमीन है। चौड़ीकरण में प्रभावित होने वाले व्यापारियों को वहां पर विस्थापित करने की मांग की गई है। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में विचार किया जाएगा। इस मौके पर रंजीत गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, बावनदास हलवाई, रमेश कुमार, लड्डू रावत आदि रहे।