फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में सड़क पर आए व्यापारी

Fri, 12 Dec 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि  पांच दिसंबर को लखनऊ कोर्ट परिसर में प्रदेश अध्यक्ष से दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


 उनके  नकद, पर्स, अंगूठी, चेन, मोबाइल आदि लूट लिया गया।

इसकी राजनीतिक, सामाजिक  समेत तमाम संगठनों ने निंदा की, लेकिन हमले के  आरोपियों की अभी तक  गिरफ्तारी नहीं हुई। लखनऊ पुलिस उदासीन बनी हुई है।

कहा कि  ऐसी घटना से प्रदेश के  व्यापारियों में भय व्याप्त है।

व्यापारियों ने कहा अपराधी किस्म के  वकीलों की हरकत से आम नागरिक, नौकरशाह, ब्यूरोक्रेट अपमानित हुए हैं, जो कोर्ट की अवमानना है।

प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने पूर्व संासद से लूटे सामान वापस दिलाने, आरोपियों को गिरफ्तार करने, आरोपी वकीलों का बार काउंसिल पंजीयन रद्द करने,  कंछल को सुरक्षा देने की मांग की।

 मांगों पर अमल न करने पर व्यापारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

इस मौके  पर जिला उपाध्यक्ष फिरोज खां, व्यापारी नेता रमाकांत गुप्ता, प्रकाशचंद्र सेठ, कृष्ण कुमार, कुर्बान अली, राजेश गुप्ता, आफताब आलम, जगदीश मोदनवाल, बाबूभाई, रामेश्वर, मुकेश सेठ, राजीव गोयल, सीताराम जायसवाल, शिव प्रकाश, अजीजुल्लाह, गुंजन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


सुरियावां संवाददाता के अनुसार, बनवारीलाल कंछल पर कोर्ट में हमले के  खिलाफ  नगर के  व्यापारियों ने बाईपास चौराहे पर प्रदर्शन किया, जुलूस निकालकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

संगठन के नगर अध्यक्ष शेषधर गुप्ता के  नेतृत्व में व्यापारियों ने रामलीला मैदान से बाइक  जुलूस निकालकर स्टेशन रोड, नेतानगर चौक, रामबाग, अंबेडकर नगर, फाटक गली, पुरानीबाजार भ्रमण करते हुए बाईपास चौराहा पहुंचे।

इस मौके  पर जिला महामंत्री जटाशंकर मौर्य, नंदलाल गुप्ता, मनोज कुमार, विकास जायसवाल, जतन गुप्ता, अवधेश, पीसी वर्मा, सुनील, अश्वनी साहू, अनिल, मोहम्मद इस्राइल, रामराज, अब्दुल रऊफ, मूलचंद, कृष्णा नंद, विश्वनाथ, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन



जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जय दयाल मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार की दुकानें बंद कराई तथा प्रदर्शन करते हुए कंछल के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

 इस अवसर पर अरविंद, सिंटू, शिव लाल, राजीव मिश्रा, अरविंद कुमार, सोनू, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें