सुरियावां नगर में होजरी थोक दुकान में चोरी के बाद जुटी भीड़ और जांच करती पुलिस। संवाद
सुरियावां। नगर के इंदिरा नगर स्थित एक रेडिमेड कपड़े की दुकान से सोमवार की रात चोर नौ हजार रुपये नकद और कीमती कपड़े उठा ले गए। वार्ड नंबर पांच निवासी नौशाद अली की इंदिरा नगर ब्लॉक संसाधन केंद्र के पास कपड़े की दुकान है। नौशाद ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे वे दुकान बंद करके अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो सामान बिखरे पड़े थे और नौ हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा दुकान से 12 पीस पैंट, अंडरवियर, पीले रंग के कुर्ते की पूरी गड्डी आदि सामान नदीं दिखे। चोर नकदी समेत 25 हजार मूल्य के सामान उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।