फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत घोसिया में कई दिनों से चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ व्यापारिक संगठनों और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान एकजुट होकर व्यापारियों ने बाजार को बंद कराया तो हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता विभाग पर गुस्सा उतारा। उपकेंद्र घोसिया पर भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाले अधिकारियों को हटाने, अवैध वसूली में संलिप्त संविदा लाइनमैनों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष रजिया नुमान को सौंपा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, नागेंद्र कुमार भोज्यवाल ने बताया कि बुधवार को लिखित शिकायत पत्र एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव को देकर व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की थी लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों ने सुधि तक नहीं ली। नगर पंचायत के कई वार्ड राजमार्ग से जुड़े होने तो सराफा मंडी उपकेंद्र पर तैनात रहने वाले अधिकारियों की लापरवाही से अंधेरा व्याप्त है। जब उपभोक्ता आवाज उठाते हैं उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा कराकर उत्पीड़न किया जाता है। बाजार क्षेत्र में जले ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों की वजह से बिजली गुल रहती है। आपूर्ति चरमराने से पेयजल, प्रकाश, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के न चलने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में बढ़ी उमस से राहत नहीं मिल रही है, जलजमाव के कारण जहरीले जीव-जंतुओं से होने वाली अनहोनी की चिंता बनी रहती है। दो दिन में समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका तो उच्चाधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। इस दौरान जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह के सामने लाइनमैन और बाजारवासियों में कहासुनी होती रही। इस अवसर पर संजय साहू, रुपेश बरनवाल, मिट्ठूलाल जायसवाल, रिंकू गुप्ता, तौफिक चौधरी, तबरेज चौधरी, सलाउद्दीन चौधरी, नवीन बरनवाल, अनूज जायसवाल, इम्तियाज अहमद आदि रहे। उप खंड अधिकारी दिनेश पटेल ने कहा कि विभागीय टीम समस्या को दूर करने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें