फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यापारियों ने की बड़ा चौराहे के बैरियर को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मिला। व्यापारियों ने हाइवे पर नो इंट्री हटाए जाने के बाद भी बड़ा चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोके जाने के कारण नगर में लगने वाले जाम को लेकर शिकायत दर्ज कराई और इसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि हाइवे पर नो इंट्री दो महीने पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसके बाद भी यातायात पुलिस बड़ा चौराहे के पास बैरियर लगाई हुई है। इससे नगर में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। चौराहे पर लगा बैरियर आवागमन के लिए बाधक साबित हो रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज करायेगा। इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्यामदास गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, राधेश्याम, मुन्ना कौशल, जगदीश, रामजी ठठेरा मुकेश सेठ, अभिषेक जासवाल, अशोक जायसवाल, मनोज, दिनेश उमर, मुकुंद उमर सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें