फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ताला तोड़कर नकद समेत हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कारीगांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 10 हजार नकद समेत हजारों के सामान चोरी कर लिया। बुधवार को सुबह जानकारी होने पर विकास साहू के परिजन अवाक रह गये।
विज्ञापन

विकास साहू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गर्मी अधिक होने के कारण परिजन बाहर सो रहे थे। देर रात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और 10 हजार नकद, तीन थान गहने, गृहस्थी के अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह नींद खुलने पर ही हो सकी। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने जुटकर चोरी हुए सामानों की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें