फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के लिए मुखर हुए व्यापारी

Fri, 23 Jun 2017 01:09 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को नगर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें नगर में हो रही अघोषित कटौती को लेकर नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ बेहतर आपूर्ति का दावा कर रहे हैं लेकिन आपूर्ति बद से बदतर हो चुकी है। इससे व्यापार से लेकर  खेतीबारी तक चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष प्रकाशचंद सेठ ने कहा कि नगर को एच वी टू के तहत बिजली की आपूर्ति की जाती है लेकिन विभाग मनमानी ढंग से आपूर्ति कर रहा है। इससे गोपीगंज नगर का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों से बिल व्यवसायिक दर से लिया जाता है लेकिन ग्रामीण इलाकों से भी बदतर बिजली दी जा रही है।  विभाग अपने रवैये मे बदलाव नही करता तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि बैकों की ओर से सिक्के का लेनदेन न करने से दूकानदारी प्रभावित हो रहा है। कहा कि इसको लेकर जल्द ही व्यापारी डीएम से मिलेंगे। बैठक में  सुधीर सिंह, जितेंद्र साहू, अजय उमर, रितेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें