फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, चक्के के नीचे आए अधेड़ की मौत, हादसे के बाद गांव में मातम

Tue, 12 Nov 2024 06:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही में खड़े ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आकर अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में पहले से चाभी लगी थी और अचानक इंजन स्टार्ट हो गया और उसमें लगी फार में फंसने लगी गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के कांतिरामपुर में 55 वर्षीय अधेड़ की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गयी। ट्रैक्टर में पहले से लगी चाभी से अंजान मृतक उसे ढकने पहुंचा था। अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। जिसके चक्के के नीचे आ गया और उसमें लगी फार से गंभीर चोटें आयी और उनकी मौत हो गयी। दो माह पहले ही उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा था। कोतवाली के कांतिरामपुर निवासी हरिशंकर उपाध्याय (55) दो भाई हैं। एक भाई बाहर रहते हैं और ये घर पर रहकर खेती-बारी का काम देखते थे। दो महीने पहले इन्होंने कृषि कार्य के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर इनके घर के सामने खड़ी थी और उसमें चाबी लगा हुआ था। इससे अनजान हरिशंकर ट्रैक्टर को ढकने के लिए पहुंचे। वे उसे ढंक ही रहे थे कि इस बीच अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और चलने लगा। अचानक ट्रैक्टर चलने से वे पहले ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे आए। उसके बाद उसमें लगे फार में फंसकर खसीटते हुए गंभीर रूप से चोटिल हो गए। ट्रैक्टर आगे दिवाल से टकराने के बाद खड़ी हुई। इस बीच आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी सुरियावां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इनकी एक बेटी है। जिसकी शादी हो गयी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें