फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर खड़ी बोलेरो में भिड़ा ट्रैक्टर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो सवार सगे भाई दृश्य वर्मा (9) व राज वर्मा (15) और विशाल (21) घायल हो गए। प्रयागराज के हंडिया पांडेपुर निवासी एक परिवार के लोग बोलेरो से मिर्जापुर के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित धौरहरा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान छतमी ओवरब्रिज पर बोलेरो रोककर पीछे से आ रहे अन्य लोगों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहा ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बोलेरो में भिड़ गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर और बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें