नगर के बड़ा चौराहा से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब, माई भारत भदोही और पीआरडी की तरफ से स्वास्थ्य जागरुकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अताउल मुस्तफा अंसारी, व्यायाम प्रशिक्षक राजाराम पाल और माई भारत भदोही के आनंद यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा लाई बाजार, पड़ाव, जोगिनका, कठौता, बहुरियापुर के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस माैके पर प्रवीण श्रीवास्तव, शिवम राय, सेजल गुप्ता, पंकज कुमार, नमन उपाध्याय, दिलीप कुमार, लवलेश यादव, सोनू यादव माैजूद रहे। संवाद