सीतामढ़ी। धनतुलसी-डेंगूरपुर पीपा पुल पर बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित फिसल कर गंगा में गिर गया। हादसा धनतुलसी घाट की ओर हुआ। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
प्रयागराज के मांडा निवासी भीम पांडेय ट्रैक्टर लेकर सीतामढ़ी की तरफ आया था। शाम को लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी हरिरामपुर गांव के संजय चौधरी ने बताया कि बुधवार की शाम बारिश के कारण पीपा पुल पर फिसलन हो गई थी। बारिश के बाद करीब सात बजे ट्रैक्टर धनतुलसी भदोही से प्रयागराज की तरफ ट्रैक्टर जा रहा था। पीपापुल की ऊंचाई पर चढ़ते समय पहिए फिसलने लगे और ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गंगा में गिर गया। हालांकि ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचा ली।