रेल यातायात रोकने के आरोप में आरपीएफ रामबाग-प्रयागराज की टीम ने दरवांसी गांव निवासी मंगला प्रसाद बिंद पुत्र कंचनीलाल बिंद को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर समेत चालान कर दिया। आरपीएफ प्रभारी रामबाग राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शाम लगभग छह बजे प्रयागराज की ओर से डाउन रांची-कुर्ला एक्सप्रेस वाराणसी की ओर जा रही थी। जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर गेट संख्या 45सी पर मंगला प्रसाद बिंद ट्रैक्टर नंबर यूपी66एए-2599 बालू लादकर जा रहा था और बीच में फंस गया। इससे न सिर्फ गेट बंद हो सका और ट्रेन आउटर सिग्नल पर लगभग तीन मिनट तक रुकी रही। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी कंट्रोलर वाराणसी को देने पर आरपीएफ टीम ने देर रात गेट पर पहुंच कर पूछताछ करते हुए ट्रैक्टर चालक का दर-पता हासिल किया। दूसरे दिन रविवार की शाम मंगला प्रसाद बिंद को मय ट्रैक्टर हिरासत में लेकर रामबाग थाना ले गई।