फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग रूट पर रविवार की रात छतमी गांव के सामने विवाहिता भाग्यमानी देवी (35) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से भाग्यमानी देवी मानसिक रोग से पीड़ित थी जिसका इलाज भी चल रहा था। देर शाम जब परिवार की अन्य महिलाएं खाना बनाने में व्यस्त थी उसी समय भाग्यमानी शौच की बात कहकर घर से निकली तो काफी देर बाद भी घर नहीं लौट सकी। सुबह ग्रामीणों की नजर रेलवे लाइन पर शव पर पड़ी तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पति राजेंद्र यादव के साथ परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच कर विवाहिता की शिनाख्त की जा सकी। मृतका दो पुत्र और एक पुत्री की मां भी बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि शिनाख्त होने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें