फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गर्मी से खराब हुई पटरी, विलंबित हुईं ट्र्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी का असर अब रेलवे परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के असर के कारण उपकरण जवाब दे रहे हैं। रविवार को भीषण गर्मी के कारण गोपीगंज स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर डाउन किलोमीटर 263 बटा 34 पर पटरी एक दूसरे पर चढ़ गई। जिससे कई ट्रेनें विलंब हो गई। वहीं वंदे भारत को 20 मिनट ज्ञानपुर रोड पर रुकना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ चिलचिलाती धूप से लोगों को जीना मुहाल है। वहीं दूसरी तरफ विद्युत उपकरणों भी जवाब देते जा रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब भीषण गर्मी के कारण रेलवे ट्रैक पिघल गया। रविवार को गोपीगंज ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर डाउन किलोमीटर 263 बटा 34 पर पटरी फैल गई। इससे परिचालन प्रभावित हुआ। विलंबित ट्रेनों में वंदे भारत, पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस रही।पटरी फैलने के कारण वंदे भारत को जहां 20 मिनट गोपीगंज में रुकना पड़ा। वहीं दानापुर सिकंदराबाद 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पवन एक्सप्रेस को भी 20 मिनट तक भीटी में खड़ा होना पड़ा। पटरी के फैलने की जानकारी होते ही रेलवे इंजीनियर पटरी को सुधारने में लगे रहे। इस दौरान सभी ट्रेनों को अपलाइन से निकाला गया। एसआईबी सूत्रों के मुताबिक प्रभावित सभी ट्रेनों को अप लाइन निकाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें