फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन नगरी में टमाटर हुआ लाल पहुंचा पचास के पार

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में सब्जी बेचता दुकानदार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। महज 15 दिन के अंतराल में सब्जियों के दाम में दोगुना, तिगुना की वृद्ध हुई है। किसानों के खेत से सब्जी मंडियों में अधिक मात्रा में आवक न होने के कारण सब्जी महंगी हुई है। पेट्रोल डीजल के भाव कम होने के बावजूद किसी प्रकार के सब्जी के दामों में कमी नहीं आई है। सब्जी व्यापारी की मानें तो शादी विवाह का सीजन चल रहा है, इसलिए सब्जी महंगी हुई है। उम्मीद है कि दस जून के बाद सब्जी के दाम उतर सकते हैं। क्योंकि शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की आखिरी लगन है। बाजार में बीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर इन दिनों 60 रुपये में बिक रहा है। 40 रुपये बिकने वाला परवल 60 रुपये में बिक रहा है। शुक्रवार को ज्ञानपुर दुर्गागंज तिराहा के पास स्थित सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ जरूर देखी गई, लेकिन महंगी सब्जी होने के कारण ज्यादातर लोग हरी सब्जी की खरीददारी कर रहे थे। सब्जी खरीदने आई अनीता बताती हैं कि टमाटर बहुत मंहगा हुआ है, खरीदने से पहले सोचना पड़ता है। शाम को बाजारों में लोग टमाटर तो जरूर खरीद रहे हैं, लेकिन एक दम छोटा पीस वजन करवा रहे हैं, जिससे टमाटर ज्यादा दिनों तक चल सके। फुटकर विक्रेता विशाल सोनकर बताते हैं कि शादी विवाह के कारण कुछ सब्जी पहले की अपेक्षा अभी महंगी हुई है। अलग-अलग सब्जी मंडी और बाजारों में सब्जी के मूल्यों में अंतर है। दुकानदार अपने अनुसार दाम तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें