फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में मासूम समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम सर्विसलेन पर कार और बाइक में टक्कर हो जाने से मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। मीरजापुर जिले के लहंगपुर निवासी रंजीत पटेल की बरात कछवां जा रही थी। माधोसिंह रेलवे क्रासिंग पर रबर इंटरलाकिंग होने से औराई-मीरजापुर मुख्य मार्ग पर चलने वाले वाहनों का रूट तहसील रोड से डायवर्ट कर दिया गया है। दूल्हे रंजीत समेत अन्य बरातियों को लेकर आ रही कार चालक जैसे ही हाईवे के दक्षिणी लेन पर पहुंचा था। सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में बाइक सवार उगापुर निवासी पंकज यादव (24), लालीदेवी (40), एक वर्ष का मासूम को टक्कर मार दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार में बैठे दूल्हे समेत अन्य बरातियों को छोड़ कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें