फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पंचायत भवन में शौचालय अधूरा, प्रधान-सचिव पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। सुरियावां के खंड विकास अधिकारी बृजेश नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को सरायभाव सिंह गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों में कमियां मिलीं। पंचायत भवन का बजट मिलने के बाद भी शौचालय अधूरा होने पर प्रधान और सचिव से नाराजगी जताई। एक सप्ताह में अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ के निरीक्षण में पंचायत भवन परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली मिली। गांव के सामुदायिक शौचालय की हालत खराब पाई गई। यह दो साल से बंद मिला। आसपास झाड़ियां उग आईं हैं। इसी प्रकार 16 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान का कार्य भी अधूरा पाया गया। मनरेगा योजना के तहत नौ लाख रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन ग्राम निधि से एक पैसा भी नहीं लगाया गया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बच्चों के खेलने के लिए कोई सुविधा नहीं है। बीडीओ ने प्रधान और सचिव को हिदायत दी कि एक सप्ताह में सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रोजगार सेवक सुरेश तिवारी, एडीओ पंचायत मतीन अंसारी, एडीओ सांख्यिकी अशोक पांडेय, सचिव राम शिरोमणि बिंद, सुरेश कुमार तिवारी, पंचायत सहायक रीता देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें