फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क चौड़ीकरण में उखड़ीं पाइपें, शुद्ध पानी का बढ़ेगा इंतजार

विज्ञापन
ज्ञानपुर के पटेल नगर में सड़क चौड़ी करण से टूटी पेयजल पाईप। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकारी पैसे की बर्बादी देखनी है तो कालीन नगरी आइए। दो विभागों के चक्कर में सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। यहां पहले जलजीवन मिशन के तहत लाखों की पाइपें बिछाई गईं। अब सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पाइपें एक-एक कर ध्वस्त हो रही हैं। पाइपें टूटने से भदोही-ज्ञानपुर मार्ग के किनारे स्थित 50 से अधिक गांवों में समय से शुद्ध पानी की आपूर्ति मुश्किल हो गई है। हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने जलजीवन मिशन योजना शुरू की है। जिले में तीन चरणों में 400 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। कार्यदायी संस्था जी इन्फ्रा और वेलस्पन के माध्यम से ग्राम पंचायतों में तीन साल से पाइप लाइन बिछाने, पेयजल टंकी बनाने का काम चल रहा है। अब तक 150 से अधिक स्थानों पर सीधे या टंकी के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। भदोही-ज्ञानपुर मार्ग के किनारे अभी आठ से 10 महीने पूर्व पाइपें बिछाई गईं। जल्द ही इनसे पानी की आपूर्ति शुरू होनी थी लेकिन सड़क चौड़ीकरण और खुदाई में किनारे लगी यह पाइपें ध्वस्त हो गई हैं। ज्ञानपुर के पटेल नगर, देवनाथपुर, वेदपुर, सम्हई भटानी समेत अन्य स्थानों पर कमोबेश एक जैसी स्थिति है। इससे सड़क के किनारे बसी 50 ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति शुरू होने का इंतजार और बढ़ सकता है। अब सवाल यह है कि जलजीवन मिशन के तहत इन पाइपों को अधिक गहराई में डालना चाहिए था कि नहीं अथवा लोक निर्माण विभाग की तरफ से ध्यान दिया जाना चाहिए। अब नए सिरे से पाइप बिछाने में पैसे खर्च होंगे। दोनों विभागों के चक्कर में सरकारी राजस्व को काफी नुकसान पहुंचा है। भदोही ब्लॉक के सम्हई भटानी गांव में जलजीवन मिशन की पाइप का बड़ा हिस्सा फट गया है। उसे जेसीबी से उखाड़कर रख दिया गया है। इसे लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि पहले से ही पानी की आपूर्ति विलंबित है। अब तो एक से डेढ़ साल और समय लग जाएगा। ज्ञानपुर के पटेल नगर के पास सड़क चौड़ीकरण में कई स्थानों पर जलजीवन मिशन की पाइपें खराब हो गई हैं। इससे आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति मुश्किल हो गई है।

ज्ञानपुर के पटेल नगर में सड़क चौड़ी करण से टूटी पेयजल पाईप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें