फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की हकीकत जानेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गावों में बने शौचालयों की हकीकत परखने के लिए शासन की टीम आएगी। 19 से 25 मार्च तक टीम सभी ब्लॉकों के 10 -10 ग्राम पंचायतों में जाकर शौचालय निर्माण, उपयोगिता को देखेगी। जिन ग्राम पंचायतों की स्थिति ठीक नहीं मिलेगी वहां के प्रधान और सचिव के खिलाफ शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वच्छ भारत मिशन को मुहिम की तरह आगे बढ़ाया गया। खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिले में ढाई लाख के करीब शौचालय निर्माण के लिए धन आवंटित हुआ। अब तक दो लाख 35 हजार शौचालय पूर्ण होने का दावा विभाग कर रहा है, हालांकि जमीनी हकीकत जुदा है। ग्राम पंचायतों में बने आधे अधूरे शौचालय ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। कई शौचालयों में ऊपली, भूंसा और लकड़ियां रखी गई है। स्वच्छता को लेकर गंभीर शासन अब ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों की हकीकत देखेगी। जिसके लिए शासन की टीम 19 मार्च को जिले में आएगी, जो एक सप्ताह तक रूककर गावों में बने शौचालयों की स्थिति को देखेगी। स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने कहा कि शौचालय निर्माण का मामला डीएम स्वत: संज्ञान में ले रहे हैं। जो शौचालय अब तक अपूर्ण हैं, उसे हर हाल में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लिया जाए। शासन की टीम जांच में कमी पाएगी तो संबंधित प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें